फेसबुक पर नौकरी देने की पोस्ट डालकर दिया झांसा : महिला को बुलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़ा आरोपित

Datia news : दतिया। अपनी फेसबुक आइडी पर नौकरी दिलाने का झांसा देने के लिए पोस्ट डालकर युवक ने एक बाहरी महिला को अपने जाल में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। दुष्कर्म करने वाला आरोपित करणी सेना का पदाधिकारी भी बताया जाता है। घटना की रिपोर्ट के कुछ घंटे बाद ही काेतवाली पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार दुष्कर्म करने का आरोपित सोहन सिंह उर्फ हंटू निवासी जिगना ने डबरा निवासी एक महिला को कृषि मंडी में काम दिलाने का झांसा देकर दतिया बुलाया था। महिला ग्राम भरसूला थाना गोराघाट निवासी बताई जाती है। जो वर्तमान में डबरा में रह रही थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने हंटू की फेसबुक पर नौकरी के लिए संपर्क करने की पोस्ट डली थी। जिसके चलते वह उसके संपर्क में आई।

महिला को नौकरी दिलाने का झांसी देकर हंटू ने उसे गत सात मार्च को दतिया बुलाया। जब महिला दतिया आई तो आरोपित उसे कार में लेकर दिनभर घूमता रहा। उसके बाद शाम के समय रेलवे स्टेशन के पास ले जाकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला।

वीडियो दिखाकर कर रहा था ब्लेकमेल : पीड़िता के मुताबिक आरोपित हंटू ने उसके साथ दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया था। जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसने महिला के साथ दोबारा भी दुष्कर्म का प्रयास किया।

लेकिन महिला उसकी बातों में नहीं फंसी और कोतवाली पहुंचकर उसने पूरा मामला पुलिस को बताया और आरोपित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पुलिस ने आरोपित को पहुंचाया जेल : दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता ने 10 मार्च को इस संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपित हंटू को पकड़ लिया गया। आरोपित को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर वहां से उसे जेल भेज दिया। इस घटना को लेकर शहर में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter