CHHALAANG TRAILER : लोगों को पसंद आया RAJKUMMAR RAO का जानदार अभिनय
CHHALAANG TRAILER,Rajkummar Rao,Nushrat Bharucha

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और नुसरत भरुचा (Nushrat Bharucha) की अपकमिंग फिल्म ‘छलांग’ (Chhalaang) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. राजकुमार राव के फैंस को काफी समय से फिल्म का इंतजार था, वहीं ट्रेलर भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस ट्रेलर को देखकर राजकुमार राव और नुसरत भरुचा की जोड़ी की तारीफ तो सोशल मीडिया यूजर्स कर ही रहे हैं लेकिन साथ में मोहम्मद जीशान अयूब (Zeeshan Ayyub) भी दमदार भूमिका में नजर आ रहे हैं।

स्पोर्ट्स टीचर की कहानी है को लेकर बनी है ‘छलांग’

फिल्म ‘छलांग’ की कहानी की बात करें तो इसके ट्रेलर (ChhalaangTrailer) को देखकर पता लग रहा है कि फिल्म की कहानी एक स्कूल के स्टाफ पर केंद्रित है। जिसमें राजकुमार राव और मोहम्मद जीशान अयूब स्पोर्ट्स टीचर और नुसरत भरुचा कंप्यूटर टीचर का किरदार निभा रही हैं। तीनों मुख्य किरदार एक दूसरे को कड़ा मुकाबला देते नजर आ रहे हैं। फिल्म में दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक और इला अरुण भी काफी मजेदार अंदाज में दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि फिल्म ‘छलांग’ (Chhalaang) का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है. फिल्म को भूषण कुमार, लव रंजन और अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 13 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter