“श्री महाकाल लोक” के लोकार्पण कार्यक्रम के साक्षी हों प्रदेशवासी : मुख्यमंत्री ने मीडिया के माध्यम से की लोगो से कि अपील
mukhyamantri udyam kranti yojana mp registration,मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना पंजीकरण,mukhyamantri udyam kranti yojana in hindi,mukhyamantri udyam kranti yojana mp apply form,mukhyamantri udyam kranti yojana eligibility,mukhyamantri udyam kranti yojana important document,mukhyamantri udyam kranti yojana aim,mukhyamantri udyam kranti yojana terms and condition,मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के दस्तावेज

 

भोपाल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से 11 अक्टूबर को उज्जैन में “श्री महाकाल लोक” के लोकार्पण कार्यक्रम में सभी प्रदेशवासियों से भाग लेने की अपील की है। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय से मीडिया को दिए संदेश में कहा कि बारह ज्योर्तिलिंग में से एक  महाकाल महाराज उज्जैन में विराजमान हैं।

मध्यप्रदेश और देश पर सदैव उनकी कृपा बरसती है। वो हम सब के अराध्य हैं। देश और दुनिया से लाखों लोग उनके दर्शन करने पधारते हैं। महाकाल महाराज की कृपा से ही उनके परिसर का विस्तार शिव लीलाओं के साथ किया गया है। यहाँ एक अद्भुत रचना हुई है, जिसका नाम ” महाकाल लोक” रखा गया है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि उज्जैन में “महाकाल लोक” का लोर्कापण करने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन आयेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम शाम को 6 बजे होगा। ये भारत के सांस्कृतिक पुनरोत्थान का युग है। प्रधानमंत्री  मोदी द्वारा पहले केदारनाथ, फिर काशी विश्वनाथ और अब महाकाल लोक का लोकार्पण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों से इस पल का साक्षी बनने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि अगर उज्जैन न आ सके, तो प्रदेशवासी अपने गाँव और शहर के मंदिर में दीप प्रज्ज्‍वलित करें, साज सज्जा करें, भजन-कीर्तन हों, अभिषेक हो, आरती हो और सभी शहर और गाँव अपने मंदिर प्रांगण में बैठ कर ही महाकाल लोक के लोकार्पण का कार्यक्रम देखें। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि यह हम सबके लिए प्रसन्नता और आनंद का पल होगा।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter