छत्तीसगढ़ : जब छात्रा ने CM से पूछा – “आपकी मुस्कुराहट का राज क्या है” , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया ये जवाब !

रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज राजपुर में भेंट मुलाकात के दौरान आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा शालिनी मिश्रा ने पूछा सर आपके हर पल मुस्कुराते चेहरे का राज क्या है। मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि मुस्कुराने का गुण ईश्वर ने सिर्फ हम मनुष्यों को ही दी है, आपने कभी किसी पशु को मुस्कुराते नहीं देखा होगा।

उन्होंने कहा कि हमें केवल मुस्कुराने के लिए ही बनावटी रूप से  नहीं मुस्कुराना चाहिए। हमें अपने काम को एंजॉय करते हुए काम करना चाहिए। हमें अपने माता-पिता, बड़े-बुजुर्गों और बीमारों की सेवा करनी चाहिए।

सेवा भाव से काम करने से मुस्कुराहट खुद ब खुद आती है। जब मैं लोगों की सेवा करता हूँ,मुझे खुशी मिलती है और मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट आती है। उसी तरह से आपको भी बिना किसी तनाव के अपनी पढ़ाई  खुशी से करनी चाहिए जिससे आपके चेहरे पर भी मुस्कुराहट बनी रहेगी।  छात्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्कूल में टीचर की कमी है, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कमी दूर करेंगे।

माँ ने बच्चे का जीवन बचाने के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

राजपुर भेंट मुलाकात में एक भावुक कर देने वाला पल सामने आया, जब एक 4 साल के बच्चे के साथ उसकी मां अचानक से खड़ी हुई और उसने कहा इस बच्चे का जीवन आज मुख्यमंत्री की वजह से बचा हुआ है ।

दरअसल इस महिला के बच्चे के दिल में बचपन से ही छेद था और उसका इलाज नहीं हो पा रहा था लेकिन डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना की मदद से युवान कुजूर नाम के इस 4 साल के बच्चे का इलाज भी हुआ और आज  ये बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ भी है ।

माँ ने बच्चे का जीवन बचाने के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जैसे ही पता चला मुख्यमंत्री खुद लैलूंगा के राजपुर आने वाले हैं, वे अपने बच्चे के साथ भेंट  मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुंची और अपने बच्चे का जीवन बचाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया । अपनी आंखों में खुशी के आंसू लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील किया कि वह इस बच्चे के साथ एक फोटो खिंचवाए । मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को सुनकर उन्हें मंच पर बुलवाया और उनके साथ स्नेहपूर्वक फोटो खिंचवाईं ।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!