सरदार पटेल जयंती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम : राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे हाल के कार्यक्रम में होंगे शामिल

भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान सोमवार की शाम को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

अतिथियों द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। इस मौके पर पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्र-गान की धुन, विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये जायेंगे। कार्यक्रम में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर केन्द्रित फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री का सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर उद्बोधन भी होगा।

शपथ के साथ ‘रन फॉर यूनिटी’ भी :  सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म-तिथि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेश में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ ली जायेगी। साथ ही सभी जिलों में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन भी होगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!