शाही सवारी में बैठकर नगर का हाल जानने निकले पशुपतिनाथ : मुख्यमंत्री ने खींचा रथ, मंदिर में की पूजा-अर्चना

भोपाल :  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रावण-भादौ मास में भगवान पशुपतिनाथ पालकी में सवार होकर प्रजा को दर्शन देने निकले, शाही सवारी में मुख्यमंत्री  चौहान भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने शाही सवारी के रथ को अपने हाथों से खींचा और सवारी के साथ पैदल भी चले। सवारी में शामिल होने से पूर्व भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर के पुजारियों द्वारा पूजन-अर्चन किया गया।

मुख्यमंत्री को भेंट किया तिरंगा झंडा

भगवान पशुपतिनाथ मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को जन-प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तिरंगा झंडा भेंट किया। इस दौरान जिले के प्रभारी तथा औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना,

आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग, सांसद  सुधीर गुप्ता सहित नगरीय एवं पंचायत राज संस्थाओं के जन-प्रतिनिधि और प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री  चौहान के मंदसौर आगमन पर जन-प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!