4 सितंबर को होगा रामराजा लोक का लोकार्पण : मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वीडियो कांफ्रेंस द्वारा कलेक्टर्स से चर्चा की। आगामी दो सप्ताह में जिलों में हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में कलेक्टर्स को निर्देश भी दिए गए।

आगामी कार्यक्रमों में 28 अगस्त को भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के विभिन्न लोकार्पण और भूमि-पूजन कार्यक्रम, एक सितम्बर को सीधी मेडिकल कॉलेज/ सिविल अस्पताल रामपुर नैकिन में भूमि-पूजन, 2 सितम्बर को उज्जैन जिले के बड़नगर में महिला सम्मेलन तथा उज्जैन में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन, 4 सितम्बर को निवाड़ी जिले के ओरछा में रामराजा लोक एवं जल जीवन मिशन की योजनाओं के भूमि-पूजन के कार्यक्रम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री  ने 5 सितम्बर को जिला बालाघाट में मेडिकल कॉलेज के भूमि-पूजन एवं आउट ऑफ टर्न प्रमोशन कार्यक्रम और 6 सितम्बर को रायसेन जिले के विश्व धरोहर स्थल साँची, प्रथम सोलर सिटी के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!