चिरुला पुलिस ने कंजर डेरे पर की छापामार कार्रवाई, साढ़े 4 लाख रुपये की अवैध शराब व सामग्री जप्त

दतिया ।  चिरुला पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम फुलरा में अवैध देशी शराब सहित शराब बनाने की सामग्री जप्त की है। कंजर डेरे से जप्त की गई साम्रगी का मूल्य 4.5 लाख रुपये बताया गया है। पुलिस ने जेसीबी की मदद से जमीन में गड़े देशी शराब के ड्रमों को जमीन से निकलवाकर नष्ट करवाया। विगत शुक्रवार देर शाम को पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौड के निर्देशन में चिरुला थाना प्रभारी गिरीश शर्मा द्वारा ग्राम फुलरा कंजर डेरा पर अवैध शराब निर्माण होने की सूचना पर कार्रवाई की गई। शुक्रवार देर शाम फुलरा कंजर डेरा पर जहां पर दो भट्टी संचालित मिली, जिन्हें नष्ट किया गया। करीबन 4 हजार लीटर लुहान को नष्ट किया गया। जेसीबी की सहायता से जमीन में गड़े हुए 6 प्लास्टिक के ड्रामों को खुदवाकर निकलवाया गया। इनमें कच्ची शराब भरी हुई थी। इन 6 ड्रमों को पुलिस ने जप्त कर लिया है। जबकि 6 ड्रम जेसीबी से निकालते समय फूटने से शराब नष्ट हो गई।

इसके अलावा 6 ड्रम खाली भी पाए गए। 26 ड्रम सहित भट्टी एवं उससे संबंधित सामग्री जिनकी कुल कीमती लगभग 4.5 लाख रुपये आंकी गई है।थाना प्रभारी गिरीश शर्मा ने बताया कि अवैध शराब की धरपकड़ को लेकर आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी। ताकि थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर अंकुश लग सके। उक्त कार्रवाई में चिरुला थाने के एएसआई मनोज बाथम, प्रधान आरक्षक प्रजापति, आरक्षक दिनेश कुमार विनोद, अमन, आरक्षक भारत, गुरुवचन, अनिल वाजपेई, बृजेश, राहुल गुर्जर, राहुल तथा कपिल शर्मा की भूमिका रही।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!