कलर्स का पॉपुलर टीवी ‘उडारियां’ ट्विस्ट और टर्न के साथ टीआरपी चार्ट पर काफी आगे रहता है। यह शो अपने ड्रामा प्लॉट्स से जितना सुर्खियां बटोरता है।
उतना ही इसके कलाकार अपनी ऑफ-स्क्रीन एक्टिविटीज के कारण सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं। शो की एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। इस दौरान उन्होंने अपने फेवरेट को-स्टार्स को भी शानदार ट्रीट दी है।

गोवा में मनाया प्रियंका ने जन्मदिन
प्रियंका ने अपना जन्मदिन उडारियां के सेट से दूर मनाया। उन्होंने कमला दडियाला और अभिषेक कुमार और अपने अन्य करीबी दोस्तों में कनिका मान को भी गोवा ले गई।

अभिषेक कुमार ने अपने व्लॉग्स को शेयर किया जिसमें हम देख सकते हैं कि उन्होंने वहां कैसे पार्टी की, उन्होंने प्रियंका को लेकर एक प्यारा सा मजाक भी किया कि वह इस नवंबर में शादी करने की योजना बना रहे थे।
फैंस दे रहे मजेदार रिएक्शन
इसके अलावा प्रियंका ने भी अपने इंस्टा हैंडल पर तस्वीरें शेयर की है। जिसमे वह कनिका मान के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। उनकी मस्ती भरे अंदाज के इस पोस्ट को फैंस बेहद कर रहे है और अपने मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: उडारियां: कहानी में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, जैस्मिन देगी बेटी को जन्म, तेजो रह जाएगी शॉक
‘उडारियां’ में चल रहा है जन्माष्टमी का ट्रैक
शो की बात करे तो ‘उडारियां’ के मौजूदा ट्रैक में फतेह तेजो के सामने खड़ा होता है और पुलिस के आने पर उसे बंदूक दिखाने के लिए कहता है और उन्हें कागजात दिखाता है। इसके बाद पुलिस अमनप्रीत को हिरासत में लेती है।
यह देखकर तेजो खुशी से झूम उठी और उसे गले से लगा लिया और खुशी के आंसू आ गए। जैसे ही जन्माष्टमी पूजा शुरू होने वाली होती है फतेह और तेजो आते हैं और उन्हें पता चलता है कि अमनप्रीत जेल में है और यह सुनकर सभी खुश हो जाते हैं।