प्रदेशवासियों को अब इंदौर में मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ : CM शिवराज , नागरिकों को इलाज के लिए मुंबई या दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल का इंदौर में शुभारंभ होने से प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी। यह उच्च कोटी का अस्पताल है। मध्यप्रदेश के लोगों को अब इलाज के लिए दिल्ली या मुंबई जाने की जरूरत नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री नई दिल्ली से इंदौर में हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि उद्योगपतिअनिल अंबानी द्वारा इंदौर को चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत बड़ी सौगात दी गई है। उन्होंने प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिएअंबानी को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री  ने कहा कि आपके लिए, मेरे और मध्यप्रदेश के द्वार सदैव खुले हुए हैं। आप मध्यप्रदेश की जनता के लिए इसी तरह आगे भी सुविधाएँ उपलब्ध कराते रहें। आप जहाँ भी रहे, हमेशा मध्यप्रदेश वासियों के दिलों में रहोगे। आप प्रदेश के लिए शुभंकर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल होना चाहता था परंतु आवश्यक कार्य होने से वर्चुअली जुड़ रहा हूँ। मैं जब इंदौर आऊँगा तो हॉस्पिटल का भ्रमण जरूर करूँगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मनुष्य का पहला सुख निरोगी काया होता है। स्वस्थ शरीर के लिए हमारे यहाँ योग, प्राणायाम, व्यायाम जैसी कई तरह की व्यवस्थाएँ हैं। बीमार पड़ने पर अच्छे हॉस्पिटल की सुविधाएँ भी जरूरी होती हैं। इसके लिए यह हॉस्पिटल उपयोगी साबित होगा। इंदौर प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी भी है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित कोकिलाबेन अंबानी, फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन,  जया बच्चन,  टीना अंबानी और  राजेश मेहता का भी आभार व्यक्त किया।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter