बर्फीली हवाओं से कांपा शहर, सोमवार की रात रही सबसे ठंडी, पारा 2 डिग्री पर पहुंचा

दतिया। जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी ने शहर के मौसम का मिजाज बदल दिया। न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस पर अा गया, जिससे रात में गलन वाली ठंड का अहसास हुअा। सुबह ठंड चुभ रही थी। सुबह वाक पर निकले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए थे। मौसम विभाग ने शाम के बाद शीत लहर चलने के अासार जताए हैं।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हो चुकी है। निचले इलाकों में तक बर्फ गिर चुकी है। अब पश्चिमी विक्षोभ कमजोरी पकड़ गया है। हवा का रुख बदल गया है। गत दिवस 6 से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवा चली। यह हवा रात में भी जारी रही। जिससे रात में पारा भी कांप गया और 2.6 डिग्री सेल्सियस पर अा गया। दिसंबर का सबसे कम तापमान रिकार्ड हुअा है। इससे सुबह ठंड ने लोगों को कंपा दिया। हवा ने हिला दिया। लेकिन साढ़े अाठ बजे के बाद धूप तेज होने लगी। इससे हलकी राहत का अहसास हुअा, लेकिन यह राहत ज्यादा समय तक नहीं रहने वाली है।
इसलिए गिरा तापमान
जहां भी चक्रवातीय घेरा विकसित होता है। उसके अासपास के इलाके में तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है। राजस्थान में बने चक्रवातीय घेरे के शहर नजदीक है। इस वजह से तापमान गिरता है। चक्रवातीय घेरा कमजोर पड़ गया है। इससे दिन व रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हुई। 
– पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद उत्तरी हवा अपने साथ बर्फीली ठंडक लेकर अाएगी। पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है, इससे दिन मे उत्तरी हवा अपने साथ बर्फ की ठंडक लेकर अाएगी। इससे शीत लहर चलेगी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter