दतिया। साल के अंतिम दिन में मौसम का मिजाज बदल गया। इस साल का सबसे घना कोहरा छाया है। कोहरे की वजह से दृश्यता 10 किलोमीटर से घटकर 100 मीटर रह गई। इससे सड़क व रेल यातायात प्रभावित हो गया। तापमान भी 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुअा, जिससे शीत लहर ने सुबह कंपा दिया। धूप नहीं निकलने से तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो सकी। इससे कोल्ड डे रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी से बादल अा जाएगा और 2 जनवरी के बाद बारिश व ओलों के अासार हैं।
पिछले साल दिसंबर के 15 दिन काफी कंपाने वाले थे। पहली बार इतनी बड़ी गिरावट अाई थी, लेकिन वैसे ठंड नहीं रही है। इस साल दिसंबर के 30 दिनों में 4 दिन ही शीत लहर चली है, लेकिन महीने के अंत में मौसम का मिजाज बदल गया। लगातार दूसरे दिन शीत लहर चलने से ठंड बढ़ गई है। गत दिवस न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुअा। सुबह से ही ठंड ने अहसास करा दिया था। धूप निकलने के बाद शीत लहर शुरू हो गई। इससे दिनभर लोग कंपकपाते रहे। हवा में नमी अाने से गुरुवार को सुबह घना कोहर छाया हुअा था। इस सीजन में पहला घना कोहरा छाया है, जिससे दृश्यता घटी और धूप भी नहीं निकली है। कोहरे ने दिन में ठंड बढ़ा दी है।
अब एेसा रहेगा मौसम
जम्मी कश्मीर में 1 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इससे राजस्थान में चक्रवातीय घेरा विकसित होगा। 1 जनवरी से शहर का तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। शाम से बादल भी अाने के अासार रहेंगे।
– 2 जनवरी को शहर में बादल छा छाएंगे। मुरैना व श्योपुर में बारिश के अासार रहेंगे, लेकिन 2 व 3 जनवरी की मध्य रात्रि से बारिश के अासार बन सकते हैं। 3 जनवरी को दिनभर धूप नहीं निकलेगी। सुबह व शाम को हलके अाकार को ओले भी गिरने के अासार रहेंगे। 3 जनवरी को धूप नहीं निकलने से कोल्ड रहेगा। कोहरा भी छाएगा। शीत लहर भी चल सकती है।
– 4 जनवरी को बादल चले जाएंगे, लेकिन बारिश से हवा में नमी बढ़ जाएगी। घने कोहरे की शुरूआत होगी। दिन व रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड की शुरुआत रहेगी। अगले पांच दिनों तक कड़ाके की ठंड रहेगी।

