सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ा 13 साल से फरार 10 हजार का इनामी बदमाश

दतिया. सिविल लाइन पुलिस ने 13 साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपित के विरुद्ध वारंटी भी था। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में विधानसभा उपचुनाव से पहले पुराने इनामी, वारंटी, आदतन अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस की गठित टीम ने इनामी बदमाश सुखवीर सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह यादव निवासी अमलोड़ा जिला मुरैना को उसके गांव से पकड़ा है।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter