ग्वालियर : गौरव दिवस पर शहर में मनेगा दीपोत्सव, अटलजी को प्रिय व्यंजन के लगेंगे स्टॉल , CM ने तैयारियों की ली जानकारी

ग्वालियर : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अटल जी के जन्म-दिवस पर ग्वालियर का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसे उत्सव की तरह गरिमामय रूप में मनाया जाये। मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय से ग्वालियर गौरव दिवस की तैयारियों संबंधी वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे।

ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि ग्वालियर के गौरव दिवस पर अटल जी को प्रिय व्यंजनों के स्टॉल विशेष रूप से लगाए जाएंगे। गौरव दिवस पर समाज-सेवा, खेल, संगीत और विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए चार विशिष्ट व्यक्तियों को ग्वालियर गौरव सम्मान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 25 दिसम्बर को होने वाले ग्वालियर गौरव दिवस पर शाम 7:45 बजे शहर में एक साथ दीप जला कर दीपोत्सव मनाया जाएगा। सभी नगरवासी उत्सव का आनंद ले सकें, इस उद्देश्य से यूट्यूब पर भी इसका प्रसारण होगा। ग्वालिवर के निकटवर्ती ग्राम और कस्बों से आने वाले लोगों के लिए बसों की व्यवस्था भी की जा रही है।

CM से स्वात्मानंदेन्द्र सरस्वती महास्वामी ने की भेंट : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने विशाख  शारदा पीठम विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश के स्वात्मानंदेन्द्र सरस्वती महास्वामी का निवास कार्यालय पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान से भेंट के लिए वे मुख्यमंत्री निवास पधारे। मुख्यमंत्री ने महास्वामी का माल्यार्पण कर उन्हें अंगवस्त्रम, श्रीफल तथा आदि शंकराचार्य का चित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री चौहान को सरस्वती महास्वामी ने विशाख  शारदा पीठम विशाखापट्टनम में जनवरी 2023 में होने वाले वार्षिक उत्सव के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने सरस्वती महास्वामी को प्रदेश में अद्वैत लोक शिक्षण के लिए प्रदेश में जारी गतिविधियों, एकात्म यात्रा, ओंकारेश्वर में विकसित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय वेदांत केन्द्र तथा स्टेच्यू ऑफ वननेस संबंधी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने विशाख  शारदा पीठम   स्वरूपानन्देन्द्र सरस्वती महास्वामी को श्रीमहाकाल महालोक दर्शन के लिए उज्जैन आमंत्रित किया।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter