CM ममता का PM मोदी को पत्र,कहा- 70 आक्सीजन प्लांट मिलने थे, पर दिए जा रहे चार

कोलकाता : तीसरी बार बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं ममता बनर्जी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर कोरोना से जुड़े मुद्दों को उठा रही हैं। अब ममता ने शुक्रवार को पीएम को आक्सीजन प्लांट यानी प्रेशर स्विंग एडसोर्पशन प्लांट्स (पीएसए) को लेकर पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने प्लांट की स्थापना में देरी व टालमटोल का आरोप लगाया है। ममता ने लिखा कि पहले हमें राज्य में 70 पीएसए लगने की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब हमें बताया जा रहा है कि पहले चरण में सिर्फ चार प्लांट ही लगेंगे। बाकी के बारे में कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है।

ममता ने आगे लिखा कि दिल्ली के निर्णय न ले पाने के चलते प्लांट स्थापित करने की हमारी योजनाओं और क्षमताओं पर बुरा असर पड़ रहा है। ममता ने पीएम से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। गौरतलब है कि इसके पहले ममता ने पीएम को पत्र लिखकर कोरोना महामारी के मद्देनजर विदेश से वैक्सीन का आयात करने का अनुरोध किया, ताकि देश में वैक्सीन की कमी को पूरा किया जा सके और देश के सभी लोगों को त्वरित गति से वैक्सीन दी जा सके।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter