कोयला मंत्रालय : नवंबर में कोयले का उत्पादन बढ़कर हुआ 75.87 मिलियन टन

नई दिल्ली  : भारत में नवंबर 2021 में कुल कोयला उत्पादन 67.94 मिलियन टन हुआ था। इसकी तुलना में नवंबर 2022 में कुल उत्पादन बढ़कर 75.87 मिलियन टन हुआ। इस प्रकार कुल कोयला उत्पादन में 11.66 प्रतिशत की वृद्धि दर्जी की गई। कोयला मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के हिसाब से नवंबर 2022 के दौरान कोल इंडिया लिमिटेड ने 12.82 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की,

जबकि सिंगारेनी कोलरीज़ कंपनी लिमिटेड तथा कंपनी के स्वामित्व वाली खानों/अन्य पंजीकृत खानों में कोयला उत्पादन में क्रमशः 7.8 प्रतिशत व 6.87 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कोयला उत्पादन के मद्देनजर सर्वोच्च 37 खानों में से लगभग 24 खानों में 100 प्रतिशत से अधिक का उत्पादन हुआ तथा पांच खानों का उत्पादन 80 से 100 प्रतिशत के मध्य रहा।

बिजली उपयोगिता में पिछले वर्ष नवंबर माह के 60.20 मिलियन टन की तुलना में नवंबर, 2022 में 62.34 मिलियन टन की वृद्धि देखी गई। इस तरह इस मद में 3.55 प्रतिशत का इजाफा हुआ। कोयला आधारित बिजली उत्पादन में नवंबर 2021 की तुलना में नवंबर 2022 में 16.28 प्रतिशत की वृद्धि हुई। नवंबर 2021 की तुलना में नवंबर 2022 में समग्र बिजली उत्पादन 14.63 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!