आजादी का अमृत महोत्सव : शिवपुरी में 5 हजार स्कूली बच्चों ने किया सामूहिक रूप से राष्ट्र को नमन ,बनाई आर्कषक मानव श्रंखला

शिवपुरी  : आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर देश में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव में प्रदेश के सभी जिलों में राष्ट्रीय ध्वज का परचम फहरा रहा है। शिवपुरी जिले के पोलोग्राउंड पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के कार्यक्रम में करीब 5 हजार छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्र को नमन किया।

छात्र-छात्राओं द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर बनाई गई मानव श्रृंखला का अद्भुत दृश्य देख सभी राष्ट्रभक्तिमय नजर आये। जिला प्रशासन के अधिकारी और संस्था संचालकों की उपस्थिति में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ गगनभेदी नारे लगाकर राष्ट्रभक्ति को गुंजायमान किया।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बच्चों को “हर घर तिरंगा” अभियान की जानकारी देते हुए 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा झंडा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है।

हम सबको इसका सम्मान करते हुए अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाना है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  राजेश सिंह चंदेल सहित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएँ मौजूद रही।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter