तहसील में कलेक्टर को मिली गड़बड़ी : आफिस समय पर नदारद थे अधिकारी कर्मचारी, निरीक्षण के दौरान कार्रवाई के दिए निर्देश

Datia News : दतिया। शिक्षा विभाग में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर सख्ती बरतने के बाद कलेक्टर संजय कुमार ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली अनियमितताओं पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार को लेकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए। शुक्रवार सुबह न्यू कलेक्ट्रेट िस्थत तहसील कार्यालय का कलेक्टर संजय कुमार औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जैसे ही कलेक्टर पहुंचे तहसील में अधिकारी कर्मचारी नदारद मिले।

प्रशासनिक एवं कार्यालयीन कार्य व्यवस्था में कसावट लाने एवं कार्यालयो में अधिकारी एवंकर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर ने शुक्रवार तहसील कार्यालय एवं तहसीलदार न्यायालय का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर भी उनके साथ थे।

कलेक्टर ने सबसे पहले तहसील कार्यालय में उपस्थिति को लेकर जानकारी ली। जिसमें तहसीलदार के कार्यालय एवं न्यायालय का निरीक्षण के दौरान अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उक्त िस्थति देखकर कलेक्टर नाराज हुए। उन्होंने लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही आगे से कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की भी हिदायत दी।

राजस्व रिकार्ड निकलवाया : कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के न्यायालयों का निरीक्षण करते हुए अलमारी में रखे राजस्व प्रकरणों को निकलवाकर उनका परीक्षण किया।

परीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में राजस्व प्रकरण अपंजीकृत पाए जाने पर भी वह नाराज हुए। कलेक्टर ने कहाकि यह िस्थति कतई बर्दाश्त के लायक नहीं है। इस तरह की लापरवाही कार्यालयीन व्यवस्थाओं को खराब करती है। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरण अपंजीकृत न रखने की समझाइश देते हुए कहाकि अब यह िस्थति नहीं मिलना चाहिए।

Banner Ad

निरीक्षण में उन्हें नामांतरण के ऐसे प्रकरण मिले, जिनमें आदेश होने के बाद भी रिकार्ड में अमल नहीं पाया गया। प्रकरणों में की गई यह अनियमितता देखकर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान गोराघाट वृत की राहत राशि के प्रकरण व्यवस्थित रूप से रखे नहीं पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter