कलेक्टर का वाहन चालक और रसाेइया भी निकले कोरोना संक्रमित, मेडीकल कालेज में भी पहुंचा कोरोना, दो छात्र पाजिटिव

Datia News : दतिया। मंगलवार को दतिया में कोरोना के 4 नए संक्रमित मिले हैं। जिनमें कलेक्टर का वाहन चालक और रसोईया भी शामिल हैं। जिनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसीके साथ मेडीकल कालेज के भी दो छात्र संक्रमण की चपेट में आए हैं।

सोमवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में दतिया कलेक्टर व उनके परिवार के 5 सदस्य संक्रमित निकले थे। इसके बाद उनके बंगले के कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को आई।

जिसमें कलेक्टर संजय कुमार के वाहन का चालक और उनका रसोईया भी संक्रमित मिले हैं। जबकि दो छात्र मेडीकल कालेज के पाजिटिव निकले हैं।

इस तरह अब जिले में कोरोना संक्रमिताें की संख्या 17 तक पहुंच गई है। सभी संक्रमितों को होम क्वारंटाइन कराया गया है। वहीं कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ने लगी है। हर रोज संक्रमित निकलने से स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी सक्रिय हो गई है।

रोको टोको अभियान में भी गति लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन अभी भी सार्वजनिक स्थलों में बिना मास्क लोगों की भीड़ जुट रही है। जो संक्रमण का खतरा बन सकती है।

सेवढ़ा की महिला की दिल्ली से आना है जांच रिपोर्ट

इधर सेवढ़ा में अपने मायके आई महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना के वेरिएंट की पहचान के लिए दिल्ली भैजी गई थी। जहां जीनोम िसक्वेंस की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो एक दो दिन में अफ्रीका से लौटी इस महिला के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है। जिसके बाद ही वेरिएंट की पहचान हो सकेगी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter