एक अप्रैल को भोपाल आयेंगे प्रधानमंत्री मोदी : कमांडर्स सम्मेलन में लेंगे भाग,रक्षा मंत्री भी रहेंगे मौजूद

 

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की एक अप्रैल की भोपाल यात्रा की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही कार्यक्रमों के समय और स्वरूप से संबंधित चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में मुख्य सचिव  इकबाल सिंह बैंस और पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और सेना एवं रेलवे के अधिकारी भी उपस्थित थे।

बताया गया कि प्रधानमंत्री  मोदी एक अप्रैल को प्रातः भोपाल विमानतल पर पहुँचने के बाद हेलीकाप्टर से लाल परेड ग्राउंड पहुँचेंगे, जहाँ से वे कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह जाकर भारतीय सेना की कमांडर कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर बाद रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के लिए प्रारंभ हो रही नवीन वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। भोपाल के नागरिक प्रधानमंत्री मोदी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह से रानी कमलापति स्टेशन जाने के यात्रा मार्ग में शिवाजी नगर में उपस्थित होकर उनका अभिवादन और स्वागत करेंगे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!