केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का गोपनीय दतिया दौरा : पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा अर्चना, मीडिया से बनाए रखी दूरी

Datia News : दतिया। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को बिना किसी तामझाम के अल्प प्रवास पर दतिया पहुंची। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अकेले ही अपने गोपनीय दौरे पर बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के झांसी से दतिया आई थी। जहां उन्होंने सीधे पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगुलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने महाभारतकालीन वनखंडेश्वर महादेव पर पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलाभिषेक किया। पीठ के पुजारी चंदागुरु, मनोज तिवारी एवं अन्य पुजारियों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से विधवित पूजा अर्चना कराई। मंदिर परिसर में स्मृति ईरानी करीब 28 मिनिट तक रही। उन्होंने एक साधारण भक्त की तरह पीठ के अन्य मंदिरों पर भी पहुंचकर दर्शन किए।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सड़क मार्ग से झांसी से दतिया पीताम्बरा पीठ पहुंची थी। मंदिर पर मौजूद श्रद्धालुओं के बीच मंत्री ईरानी एक भक्त की तरह साधारण तरीके से मंदिर में पूजा अर्चना करती नजर आई।

मंदिर परिसर में भी स्मृति ईरानी अन्य भक्तों के साथ दर्शन पूजन करती दिखी। बिना किसी पूर्व सूचना के पीतांबरा पीठ दर्शन के लिए स्मृति ईरानी का दतिया पहुंचना चर्चाओं में है। अपने प्रवास के दौरान स्मृति ईरानी ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।

मंदिर परिसर में भी कोई स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ नजर नहीं आया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को राष्ट्रपति के मामले में सवाल उठाने को लेकर एक बार फिर चर्चाओं में रही थी।

Banner Ad

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter