दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का मंथन पूरा : इन दो नामों में से किसी एक पर लग सकती है मुहर, अब दिल्ली करेगी अंतिम फैसला; 9 जुलाई तक उम्मीदवार के ऐलान के संकेत
kanhaiya kumar biography,kanhaiya kumar cast,kanhaiya kumar congress biography,kanhaiya kumar biography in english,kanhaiya kumar wife,kanhaiya kumar wife photo,kanhaiya kumar wikipedia in hindi,kanhaiya kumar wife name,kanhaiya kumar qualification,kanhaiya kumar wikipedia,kanhaiya kumar phd subjectis ,kanhaiya kumar brahmin,kanhaiya kumar education

दतिया | विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस में उम्मीदवार चयन अंतिम दौर में पहुंच गया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद पार्टी ने अभी तक अपने अधिकृत प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। दतिया में संगठन की ओर से व्यापक स्तर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं से राय लेने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

अब इस रायशुमारी की रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर प्रत्याशी के नाम पर अंतिम फैसला होने की संभावना है।

दिनभर चला नेताओं और कार्यकर्ताओं से मंथन : कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संजना जाटव और सह-प्रभारी रणविजय सिंह ने दतिया में संगठन के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात कर चुनावी फीडबैक जुटाया।

इस दौरान स्थानीय राजनीतिक समीकरण, संगठन की स्थिति और ऐसे चेहरे पर चर्चा की गई जो उपचुनाव में पार्टी को मजबूत मुकाबला दिला सके। पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता देते हुए हर वर्ग की प्रतिक्रिया दर्ज की।

दो नामों की सबसे ज्यादा चर्चा : पार्टी सूत्रों के अनुसार रायशुमारी के दौरान पूर्व विधायक घनश्याम सिंह और पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती के नाम सबसे अधिक चर्चा में रहे। हालांकि कांग्रेस ने किसी भी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। पार्टी का कहना है कि उम्मीदवार की घोषणा केवल केंद्रीय नेतृत्व की स्वीकृति के बाद ही की जाएगी।

दिल्ली भेजी जाएगी रिपोर्ट, जल्द हो सकता है ऐलान : रायशुमारी से प्राप्त सुझावों को रिपोर्ट का स्वरूप दिया जा रहा है, जिसे कांग्रेस हाईकमान के पास भेजा जाएगा। इसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवार के नाम पर अंतिम निर्णय लेगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगले कुछ दिनों में कांग्रेस अपने अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter