पुरी : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग गया है जहा इंदौर के बाद अब पुरी से भी कांग्रेस के लिए एक ख़राब खबर सामने आ रही है यहाँ से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती (Sucharita Mohanty) ने अपनी सीट से चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।
उन्होंने शनिवार सुबह मीडिया से इस बात का ज़िक्र करते हुए कहाकी ,”मैंने टिकट वापस कर दिया है, क्योंकि पार्टी द्वारा मुझे चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त फंड नहीं मिला है।साथ ही 7 विधानसभा क्षेत्रों की कुछ सीटों पर पार्टी ने काबिल प्रत्याशी को टिकट तक नहीं दिया है। इन दो वजह से में अपना टिकट वापस कर रही हूँ। “
सुचारिता मोहंती ने आगे कहा कि मेने पार्टी से लगातार चुनाव प्रचार के लिए फंड की मांग की थी लेकिन पार्टी से मुझे यह जवाब मिला की आप फंड को खुद से मैनेज करे साथ ही डोनेशन और चंदा जुटाने का काम करे ,
मोहंती लगातार ही सोशल मीडिया के जरिये अपने चुनाव प्रचार के लिए डोनेशन जुटाने में लगी हुई थी उन्होंने कई बार लोगो से सहायता करने की अपील की थी लेकिन पर्याप्त फंड ना होने की वजह से उन्होंने अपना टिकट पार्टी को वापस करदिया है।
संबित पात्रा के लिए जीतने का रास्ता हुआ आसान : आपको बता दें कि पुरी से भाजपा ने संबित पात्रा को मैदान में उतरा है। अब मोहंती के टिकट वापस करने के बाद पात्रा के लिए ये चुनाव जीतना आसान होता नज़र आ रहा है।पहले भी संबित पात्रा ने इस सीट से अपनी जीत तर्ज़ की है।


