कांग्रेस के पास न नेता बचा है और ना नेतृत्व – कार्तिकेय, मुख्यमंत्री के पुत्र ने कहा
दतिया. यह उप चुनाव भाजपा और कांग्रेस का नहीं बल्कि सत्य और असत्य की लड़ाई का है। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी से उसके विधायक इतने असंतुष्ट हैं कि वे पार्टी छोडकर आ रहे हैं। अब कांग्रेस के पास न नेता बचा है और ना ही नेतृत्व। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय ने अभा किरार क्षत्रिय महासभा द्वारा भांडेर क्षेत्र के सालोन बी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही । कार्तिकेय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने बेटियों को सब कुछ दिया है। भाजपा चाहती है कि बेटा बेटी पढे़ं और आगे बढे़। कांग्रेस ने प्रदेश की समृद्धि की जो रेल पटरी से उतार दी थी, उसे हमें वापिस लाना है।कांग्रेस के वादों के बारे में कार्तिकेय ने कहाकि किसानों से कर्जमाफी को लेकर झूठे वादे किए गए । युवाओं से बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर झूठ बोला गया। हम ऐसा वादा आपसे नहीं करेंगे। भाजपा चाहती है कि युवा शक्ति का उपयोग इस प्रकार किया जाए कि आप न केवल दूसरे लोगों को रोजगार दें साथ ही अपना व परिवार का भरण पोषण भी करें। कार्तिकेय ने सालोन बी मंडल के भिटारी तथा रामनेर में भी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान सुकर्ण मिश्रा और पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव भी उनके साथ रहे। सभा में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter