कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे भरसूला, बोले पूरे प्रदेश में अपराधी बैखौफ

Datia News : दतिया। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष पूर्व मंत्री डा.गोविंद िसंह मंगलवार को ग्राम भरसूला पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहाकि प्रदेश में कानून व्यवस्था की िस्थति ठीक नहीं है। जिसके कारण अपराधी बेखौफ हैं। इस दौरान उनके साथ सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह भी मौजूद रहे।

इसके बाद डा.गोविंद सिंह ने दतिया सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता ली। जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहाकि पूरा मप्र अपराधों की राजधानी बनता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहाकि एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कहते हैं कि प्रदेश में अपराधी व माफियाओं को गड्ढा खोदकर गाढ़ देंगे।

लेकिन अभी तक ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे कि अपराधियों में खौफ पैदा हो। उन्होंने कहाकि आगामी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी इस मुद्दों को बड़े स्तर पर उठाएगी। साथ ही कानून व्यवस्था के मामले में सरकार से जबाब लिया जाएगा।

डा. गोविंद सिंह ने 4 मई को लापता हुए बालक का शव ग्वालियर में मिली घटना को लेकर भी तमाम सवाल उठाए। उन्होंने इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिंह लगाए।

डा. सिंह ने कहाकि भाजपा अगर पिछड़ा वर्ग के हित में कार्य करेगी तो कांग्रेस पार्टी जरुर साथ देगी। लेकिन भाजपा के कहने और करने में काफी अंतर है।

इस मौके पर डा.गोविंद सिंह के साथ सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, बद्री समाधिया सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter