महल से आजाद हुई कांग्रेस को गरीब की झोपड़ी तक पहुंचाना होगा, किसान सभाओं में बोले प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर यादव

Datia News : दतिया। दशकों से ग्वालियर चम्बल संभाग में कांग्रेस को सिंधिया परिवार ने अपने महल में कैद कर रखा था लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने सेे कांग्रेसी कार्यकर्ता अब आजादी का एहसास कर रहे हैैं। अब दतिया जिले मेेें पार्टी को गरीब की झोपड़ी तक पहुंचाना होगा।

उक्त बात कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने घर चलो-घर घर चलो अभियान के दौरान आयोजित ग्राम सभाओं में किसानों को संबोधित करते हुए कही। सभाओं का आयोजन थरेट, दिगुंवा, चीना, चरोखरा, नहला, ग्यारा, पोरसा़ ग्रामों में किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष यादव ने कहा कि मैं पूरे प्रदेश का दौरा कर रहा हूं और जो माहौल दिखाई दे रहा है उसे देखकर लगता है कि इस बार जनता ने कांग्रेस को 114 सीटें दी थी, लेकिन इस बार कम से कम 174 सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। जिससे भाजपा इस बार नोट की दम पर चुनी हुई सरकार को ना गिरा सके।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर यादव ने कहाकि सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण जिले में जब भी किसान संकट में होता है तो कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर यादव ने सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया है।

वरिष्ठ नेता अनिल भार्गव ने कहाकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आदेश से हम लोग घर चलो-घर घर चलो जाकर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं और 2023 में जिले की तीनों सीटें कांग्रेस जीतेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडी अध्यक्ष अरूण शर्मा उर्फ अन्ने शर्मा ने की। किसान सभाओं को राजू लठैत, उदयवीर सिंह भदौरिया, जनपद उपाध्यक्ष केशव यादव, अमित राजपूत, बीके जाटव, बलबहादुर बघेल, गुड्डन

कमरिया, रामदास उत्साही, अमरीश बाल्मीक, रवि यादव, उमेश साहू, कैलाश रावज, देवेंद्र राठौर, केदार कौरव, लोकेंद्र यादव ने भी संबोधित किया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!