भांडेर में कांग्रेस ने रैली निकालकर दिखाया दमखम, कांग्रेसियों में दिखा जोश,झंडे बैनर लेकर बाजार से गुजरे
दतिया. आज रविवार को शाम पांच बजे के बाद चुनावी शोरगुल थम जाएगा । इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने भांडेर नगर में बड़ी रैली निकालकर उप चुनाव में प्रत्याशी फूलसिंह बरैया के समर्थन में अपना दम दिखाया। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश में नारेबाजी करते हुए पार्टी के बड़े-बड़े झंडे लेकर निकले। इससे पहले कांग्रेस चुनाव कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री भानू ठाकुर के नेतृत्व में क्षत्रिय खंगार समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि तथा सरदार बल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। साथ ही खेतसिंह खंगार के चित्र पर भी माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर वक्ताओं के रूप में पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह, राजेन्द्र भारती, दामोदर यादव, अशोक दांगी बगदा, रामकिंकर सिंह गुर्जर, नाहर सिंह यादव, ने अपने भाषणों में भाजपा पर जमकर हमला बोला। साथ ही क्षत्रिय खंगार समाज को कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होने की अपील भी की गई।

दोपहर बाद तीन बजे पथनवाली माता से पैदल रोड शो प्रारम्भ हुआ। जो थाने के सामने होता हुआ राजमाता चौराहा, लहार रोड, सिकंदरपुर पानी की टंकी, खाई का बाजार, घटिया बाजार, पोस्टऑफिस मार्ग, हनुमंतपुरा, संकटमोचन, चिरगांव चुंगी, हजारी मोहल्ला, काजीपाठा, ठकुरास मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, पुरानी सब्जी मंडी, गांधी चौक बाजार, तहसील के सामने, पटेल चौराहा, बस स्टैंड से पथनवाली स्थित कार्यालय वापिस पहुंचकर सम्पन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter