पेट्रोल पंप के सामने तख्तियां लेकर पहुंचे कांग्रेसी, नारेबाजी कर दिया धरना, जिलाध्यक्ष बोले महंगाई ने गरीबों की कमर तोड़ दी

Datia News : दतिया। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर नगर पंचायत परिषद बडौनी के सामने िस्थत पेट्रोल पंप पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहाकि महंगाई ने गरीबों की कमर तोड़ के रख दी है। अगर दामों में कमी नहीं की गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

ब्लाक अध्य्क्ष आनंद चौबे ने कहाकि बढ़ती महंगाई से गरीब को दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़ रहे हैं। धरने में प्रदीप गुर्जर, शंभू गोस्वामी, अजय शुक्ला, रिंकू यादव, देवेंद्र यादव, बीके नामदेव, अशोक श्रीवस्तव, गगन गुप्ता, मोइन खान, विक्रम दांगी सिंधवारी, महेंद्र प्रजपति, विक्रम दांगी तेड़ौत, गुड्डन कमरिया, जीतू यादव, मुकेश यादव, पुष्पेंद्र पराशर, मुकेश शिवहरे,

अलीम पठान, सुनील साहू, नारायण शाकय, लल्लू कुशवाह, नवल कुशवाह, नसीर मुहम्मद, मंगल सिंह पटेल, रूपसिंह कुशवाह, धन्नू आदिवासी, मुकेश आदिवासी, जयेंद्र परिहार, खेड़ी रजक, बबलू यादव आदि शामिल रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter