एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले कांग्रेसी, नए जिलाध्यक्ष ने कार्यालय पर आयोजित किया होली मिलन

दतिया। होली आपसी प्यार, सद्भाव व विश्वास का त्यौहार है। एक दूसरे को गले लगाकर अपने मतभेदों को त्याग देना चाहिए। क्योंकि होली का त्यौहार हमें अपनापन, विश्वास तथा प्रेम की सीख देता है। जब सभी में एक दूसरे के प्रति प्रेम, विश्वास तथा अपनापन होगा तो हमें आगे बढ़ने को कोई नहीं रोक सकता है। यह बात सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के दौरान कही। होली मिलन समारोह का आयोजन नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा द्वारा किया गया।

जिला कांग्रेस के होली मिलन समारोह के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले और होली की बधाई दी। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहाकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी क्षमता तथा उत्साह के साथ पालन करेंगे। पार्टी मजबूती देने के लिए सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता गुरूदेव शरण गुप्ता ने कहाकि व्यक्ति से बड़ी पार्टी और पार्टी से बड़ा देश होता है। आज जिस प्रकार का माहौल बनाया जा रहा है। इस तरह का माहौल जिले में ज्यादा दिन तक नहीं रहेगा। कार्यक्रम का संचालन दीपेन्द्र पुरोहित ने तथा आभार प्रदर्शन नरेंद्र गुर्जर ने किया।

इस अवसर पर डा.सरनाम सिंह राजपूत, श्रीराम शर्मा, गुड्डी जाटव महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष, अभिषेक तिवारी एनएसयूआई अध्यक्ष, विष्णु प्रताप सिंह युवा कांग्रेस अध्यक्ष, बीके नामदेव सेवादल जिलाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह यादव कांग्रेस किसान अध्यक्ष, हंसकुमारी सोलंकी महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष, ऊषा नाहर, अनिता बुंदेला, रामकिशोर श्रीवास्तव, महेश गुलवानी, शंभू गोस्वामी, डीआर राहुल, नारायण बाबूजी, महेंद्र प्रजापति, अशोक श्रीवास्तव, प्रांजुलसिंह, सोनू चौहान, पातीराम पाल फोजी, विक्रम दांगी, कमलेश साहू सेठी, प्रदीप गुर्जर, धीरज झा आदि सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Banner Ad

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter