हाथ ठेले पर बाइक और सिलेंडर लेकर किला चौक पहुंचे कांग्रेसी, दाम बढ़ाने का किया विरोध, जमकर हुई नारेबाजी

Datia news : दतिया । हाथ ठेले पर बाइक और गैस सिलेंडर रखकर कांग्रेसियों ने पेट्रोलियम पदार्थों की दाम वृद्धि पर सोमवार को जमकर विरोध जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में शहर के किला चौक पर कांग्रेस ने डीजल-पेट्रोल एवं घरेलू गैस महंगी होने के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने कुछ देर नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्य्क्ष अशोक दांगी बगदा ने कहाकि बेतहाशा महंगाई और पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस के दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार को जमकर कोसा। कांग्रेसियों ने भी नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस काफी चौकस रही और पूरे समय वहां डटी रही।

प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष नाहर सिंह यादव, सरनाम सिंह राजपूत, आनंद शर्मा, शिवकुमार पाठक, नारायण सिंह बौद्ध, प्रदीप गुर्जर, सुरेश झा, दीपेंद्र पुरोहित, भानू ठाकुर, देवेंद्र सिंह यादव, अभिषेक तिवारी, विक्रम दांगी ब्लाक अध्यक्ष, मोइन खान, बीके नामदेव, महेंद्र प्रजापति, टीके धर, राजू सरपंच टोरी, पातीराम पाल, संजू दांगी, अशोक श्रीवास्तव, रामकुमार मोंगिया,

हर्ष यादव, मुन्ना, प्रभुराम दोहरे, सोनू यादव, विक्रम दांगी टेड़ोत, अभय दांगी, राजा कुरेशी, अतुल यादव, सलीम कामरेड, संजय दांगी, छोटू बुंदेला, अलीम खान, राजू विदुआ, धर्मेंद्र परमार, अम्बरीष वाल्मीक, असरफ खान, गुड्डन कमरिया, वासुदेव सरपंच, फिरोज खान किलेदार, बलबीर कुशवाह, सुनील पांचाल, नरेंद्र तिवारी, रामजी लाल पाल, खुमान सिंह बेचैन, सीएल बौद्ध,

हरचरण सरपंच, प्रमोद कुशवाह, राहुल चौहान, रामवीर दांगी, राजेंद्र दांगी, अवधेश दोहरे, अवधेश प्रताप, राजू राजा, जगन्नाथ अहिरवार, सुभाष दांगी, कैलाश दांगी, जितेंद्र प्रजापति, दिनेश महाराज, अशोक कुशवाह, प्रमोद यादव, लाल खान, पुष्पेंद्र पराशर, आशीष सेन, राजीव दीक्षित, जितेंद्र यादव, राकेश अहिरवार, आमिर खान, गणेश कुशवाह, रामेश्वर लल्ला, मनोज सेन, मनोज दांगी, दिनेश यादव, अशोक कुशवाह, पवन महाराज आदि उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter