राशन की कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेसियों ने गोविंद पार्क पर दिया धरना

Datia News : दतिया । राशन की दुकान पर पूर्व जिला अध्यक्ष नाहर सिंह के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना गुरूवार को गोविंद पार्क किला चौक पर आयोजित किया। जिसका नेतृत्व सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह और कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने किया।

कांग्रेस के धरने को संबोधित करते हुए विधायक घनश्याम सिंह ने कहाकि गरीबों के साथ हो रहे अन्याय को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसकी आवाज विधानसभा तक उठाएंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक दांगी ने कहा कि गरीबों का राशन हम अमीरों नहीं खाने देंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप गुर्जर ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष नाहर सिंह यादव, पंजाब सिंह यादव, शंभू गोस्वामी, नारायण बाबूजी, जितेंद्र पठारी, भानू ठाकुर, अभिषेक तिवारी, देवेंद्रसिंह यादव, अन्नू पठान, दीपेंद्र पुरोहित, श्यामीशरण कुशवाह, नरेंद्र यादव, रिंकू यादव, बी.एल. केन, गुड्डी जाटव, रुचि राम खत्री, राधावल्लभ सरवरिया, प्रभू दयाल जौहरे, जिलेदार सिंह गुर्जर, बी.के. नामदेव, गुडन कमरिया,

सलीम कामरेड, अजय शुक्ला, विक्रम दांगी, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दांगी, टेंडौत मुईन कुरैशी, रामकुमार मोंगिया, संजू दांगी, सिधवारी अभय दांगी, पातीराम पाल, फौजी कमलेश साहू, सौरभ राजपूत, सुरेश झा, डा. जनवेद सिंह कुशवाहा, बी.के. जाटव,

डा. टीकेधर, जाकिर मंसूरी, असरफ खान, धर्मेंद्र दांगी, उमेश साहू, विक्रम दांगी, सिंधवारी शिवकुमार कौरव, साहव सिंह कोरव, सोनू यादव, सोनू चौहान तथा उमेश साहू आदि उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter