प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल से वापिस लौटे : उपमुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद मानें, जल्दी पूरी होंगी मांगें

Bhopal News : भोपाल । पिछले कुछ दिनों से लगातार हड़ताल पर चल रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की हड़ताल सोमवार को उपमुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। साथ ही स्वास्थ्य योजना के क्रियांवयन पर भी असर पड़ने लगा था। जिला अस्पतालों में वैकल्पिक व्यवस्था कर यह सब काम कराए जा रहे थे।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ हुई चर्चा के बाद उप मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दी गयी है। स्वास्थ्य संघ के पदाधिकारियों ने हड़ताल की समाप्ति के संबंध में उप मुख्यमंत्री को पत्र भी सौंपा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 22 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अप्रेजल, स्वास्थ्य बीमा, ईपीएफ, समकक्षता निर्धारण, ग्रेज्युटी, अर्जित एवं

मेडिकल अवकाश तथा अन्य मांगों पर यथोचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश द्वारा उप मुख्यमंत्री शुक्ल के आश्वासन पर सहर्ष हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया।

Banner Ad

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक डॉ.सलोनी सिडाना, प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ कुलदीप सिंह गुर्जर सहित संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter