तालाब पर मछली पकड़ने को लेकर विवाद, युवक गोली मारी
दतिया. जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम हतलई के तालाब में मछली पकड़ने गए युवक को कुछ लोगों ने विवाद पर गोली मार दी। इस घटना में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया । जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के संबंध में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम हतलई निवासी राकेश पुत्र नारायण केवट 26 गांव के तालाब पर मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वहां उसकी गांव के ही बृजेंद्र परमार, बंटी परमार व दो अन्य लोगों से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उक्त लोगों ने कट्टे से गोली मार दी और भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर के आसपास के लोग मौके पहुंचे तो वहां राकेश घायल अवस्था में पड़ा था। घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter