नई दिल्ली : केरल में कोरोना संक्रमण में कमी नहीं आ रही है। राज्य में लगातार पांच दिनों से 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं जो पूरे देश में मिलने वाले कुल संक्रमितों का आधा है। हालांकि, राज्य में संक्रमण को काबू में करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
केंद्र ने भी छह सदस्यीय एक टीम भेजी है जो सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी और हालात को काबू में करने के लिए स्थानीय प्रशासन की मदद करेगी।
अगर पूरे देश की बात करें तो कुल 41 हजार से ज्यादा नए मामले पाए गए हैं और पांच सौ से ज्यादा लोगों की जान भी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक केरल में बिगड़े हालात के चलते सक्रिय मामलों में वृद्धि हो रही है।
वर्तमान में सक्रिय मामले 4,10,952 हैं जो कुल मामलों का 1.30 फीसद है। हालांकि, दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर पांच फीसद से नीचे बनी हुई है। अब तक तीन करोड़ आठ लाख से ज्यादा लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।
राज्यों को अब तक 49.49 करोड़ डोज उपलब्ध कराई गईं मंत्रालय ने बताया कि केंद्र की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 49.49 करोड़ डोज मुहैया कराई गई हैं।
आठ लाख से ज्यादा डोज भी जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएंगी। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी तीन करोड़ से ज्यादा डोज बची हैं।
देश में कोरोना की स्थिति कोरोना/वैक्सीन मीटर
भारत, उत्तर प्रदेश, लखनऊ 24 घंटे में नए मामले 41,831 कुल सक्रिय मामले 4,10,952 24 घंटे में टीकाकरण 60.04 लाख कुल टीकाकरण 47.02 करोड़
रविवार सुबह 08 बजे तक कोरोना की स्थिति
नए मामले 41,831 कुल मामले 3,16,55,824 सक्रिय मामले 4,10,952 मौतें (24 घंटे में) 541 कुल मौतें 4,24,351 ठीक होने की दर 97.36 फीसद मृत्यु दर 1.34 फीसद पाजिटिविटी दर 2.34 फीसद सा. पाजिटिविटी दर 2.42 फीसद जांचें (शनिवार) 17,89,472 कुल जांचें (शनिवार)46,82,16,510
रविवार शाम 06 बजे तक किस राज्य में कितने टीके
गुजरात 3.34 लाख बंगाल 1.31 लाख पंजाब 1.12 लाख महाराष्ट्र 0.80 लाख बिहार 0.77 लाख उत्तराखंड 0.63 लाख हरियाणा 0.62 लाख झारखंड 0.57 लाख जम्मू-कश्मीर 0.33 लाख छत्तीसगढ़ 0.24 लाख मध्य प्रदेश 0.16 लाख दिल्ली 0.10 लाख उत्तर प्रदेश 0.07 लाख (कोविन प्लेटफार्म के आंकड़े)


