नई दिल्ली : देश के उत्तरी राज्यों में कोरोना के हालात जहां काफी हद तक नियंत्रित हो चुके हैं वहीं दक्षिण भारत के राज्य केरल के विस्फोटक हालात ने पूरे सरकारी तंत्र की नींद उड़ा रखी है। देश में पिछले 24 घंटों में आए 46,154 नए मामलों में अकेले केरल के 31,445 मामले शामिल हैं।
इस दौरान देश में 607 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। इनमें 215 लोग अकेले केरल के हैं। फिलहाल देश में 3,33,725 सक्रिय मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह आठ बजे जो आंकड़े जारी किए उनके अनुसार उत्तर भारत में कोरोना के हालात काफी बेहतर हो चुके हैं।
सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में जहां 24 घंटों में कोरोना के 21 मामले आए वहीं मध्य प्रदेश में मात्र पांच मामले दर्ज किए गए। इसी तरह देश की राजधानी दिल्ली में 65, पंजाब में 36, उत्तराखंड में 32, छत्तीसगढ़ में 52 और बिहार में 31 मामले सामने आए। वहीं राजस्थान में आठ, झारखंड में आठ, गुजरात में 17 और हरियाणा में मात्र 15 मामले दर्ज किए गए।
देश में कोरोना की स्थिति
भारत, उत्तर प्रदेश, लखनऊ 24 घंटे में नए मामले 46,164 कुल सक्रिय मामले 3,33,725 24 घंटे में टीकाकरण 70.19 लाख कुल टीकाकरण 61.01करोड़ (आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय के)
गुरुवार सुबह 08:00 बजे तक कोरोना की स्थिति
नए मामले 46,164 कुल मामले 3,25,58,530 सक्रिय मामले 3,33,725 मौतें (24 घंटे में) 607 कुल मौतें 4,36,365
सुबह 08:00 बजे तक आंकड़े
ठीक होने की दर 97.63 फीसद मृत्यु दर 1.34 फीसद पाजिटिविटी दर 2.58 फीसद सा.पाजिटिविटी दर 2.02 फीसद जांचें (बुध.) 17,87,283 कुल जांचें (बुध.) 51,31,29,378
गुरुवार शाम 06:30 बजे तक किस राज्य में कितने टीके
मध्य प्रदेश 15.33 लाख उत्तर प्रदेश 6.47 लाख बिहार 2.93 लाख राजस्थान 5.25 लाख महाराष्ट्र 4.36 लाख गुजरात 5.20 लाख झारखंड 0.87 लाख दिल्ली 1.58 लाख पंजाब 2.49 लाख हरियाणा 0.91 लाख उत्तराखंड 0.94 लाख हिमाचल 0.58 लाख