कोरोना पाजिटिव महिला की अस्पताल में हुई मौत, बेटे बोला 15 दिन पहले ही लगवाई थी वैक्सीन

दतिया। तबियत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंची वृद्ध महिला का कोरोना टेस्ट किया गया तो वह पाजिटिव निकली। महिला की तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उसे उपचार के लिए गुरूवार को दतिया जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दमतोड़ दिया। वहीं मृतका के बेटे का कहना है कि उसकी मां ने 15 दिन पूर्व सेवढ़ा में वैक्सीन लगवाई थी। जिसके बाद से ही उसकी तबियत खराब चल रही थी।

इस मामले में सेवढ़ा मेडीकल आफीसर ने बताया िक मृतका को वैक्सीन लगी था या नहीं इसकी पुष्टि जानकारी के बाद से हो पाएगी। फिलहाल कोरोना पाजिटिव महिला के घर के आसपास बेरीकेड्स लगा दिए गए हैं। साथ स्वजनों को होम आइसोलेट किया गया है। दतिया जिला अस्पताल सीएमएचओ ने भी पाजिटिव महिला की मौत हो जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोरोना से 22 लोगों की मौत हो चुकी।

इस संबंध में सेवढ़ा मेडिकल आफीसर डॉ रविकांत यादव ने बताया कि नगर के वार्ड क्रमांक 12 निवासी सलमा पत्नी हफीज खान 60 की घर में अचानक तबियत बिगड़ने पर उसका बेटा अप्पू उसे साथ लेकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेवढ़ा इलाज कराने लाया था। इस दौरान अस्पताल में कोरोना जांच टीम द्वारा महिला का सैंपल लिया गया। जहां उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। सलमा की तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो जाने की जानकारी मिली है।

बेटे ने कहा मां ने 15 दिन पहले लगवाई थी वैक्सीन

मृतका के बेटे अप्पू खान ने बताया कि करीब 15 दिन पहले वैक्सीनेशन कराने अपनी मां को लेकर सिविल अस्पताल आया था। वैक्सीनेशन के बाद से महिला की तबियत खराब रहती थी। जब गुरुवार को तबियत अधिक खराब हुई तो वह फिर सिविल अस्पताल लेकर आया। जहां तबियत में कोई सुधार न होने पर चिकित्सकों ने महिला को दतिया जिला अस्पताल भेजा। वहां गुरूवार दोपहर 2 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!