कोरोना : डॉक्टर ने बेटे से कराई वीडियो कॉल पर बात, तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई’ गाना सुनने के बाद मां ने ली आखिरी सांस

नई दिल्ली : कोलकाता में बेटे से गाना सुनने के बाद एक मां ने आखिरी सांस ली। दरअसल, मां-बेटे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक बेटा अपनी कोरोना संक्रमित मां को गाना सुनाता दिख रहा है। इसमें बेटा मां को तो बचा नहीं पाया, लेकिन उनकी आखिरी विदाई को यादगार बना दिया। उधर, दिल्ली में आक्सीजन मास्क लगाकर ‘लव यू जिंदगी..’ गाने पर थिरकने वाली कोरोना मरीज का निधन हो गया है। कोलकाता में अपोलो ग्लेनीग्ल्स अस्पताल की डाक्टर दीपशिखा ने बताया कि गत दिनों जब मैं ड्यूटी पूरी कर घर जा रही थी तभी आइसीयू में भर्ती एक महिला ने अपने बेटे से वीडियो काल पर बात करवाने को कहा।

उन्होंने वीडियो काल से मां और बेटे की बात कराई, जो उनके लिए भावुक कर देने वाला क्षण था। जब बेटे की मां से बात हो रही थी, तभी बेटे ने मां को गायक किशोर कुमार का मशहूर गाना ‘तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई..’ सुनाकर मां समेत सभी लोगों को भावुक कर दिया। गाना सुनने के बाद मां ने आखिरी सांस ली। कभी न भूलने वाला था पल डाक्टर दीपशिखा ने बताया कि मां-बेटे के बीच हुई बातचीत के बाद आइसीयू में मौजूद सभी मरीजों की आंखें भर आईं। मां और बेटे के बीच ऐसा प्रेम मैंने पहले कभी नहीं देखा।

यह हम सबके लिए भी कभी न भूलने वाला पल था। युवती की जिंदादिली की डाक्टर ने की थी तारीफ दूसरा वाक्या दिल्ली का है। यहां आक्सीजन मास्क लगाकर लव यू जिंदगी गाने पर थिरकने वाली 30 वर्षीय कोरोना मरीज का गुरुवार की रात नौ बजकर 30 मिनट पर निधन हो गया। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनका इलाज कर रहीं डाक्टर मोनिका लंगेह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि मुझे बहुत दुख है, हमने एक बहादुर लड़की को खो दिया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते ही डा. मोनिका ने युवती का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था। इसमें युवती लव यू जिंदगी गाने पर थिरकती हुई दिखाई दे रही थी। उस समय मोनिका ने वीडियो के साथमैसेज भी लिखा था कि युवती की इच्छाशक्ति बेहद मजबूत है। आइसीयू बेड नहीं मिल पाया है। 10 दिन से कोविड इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। युवती की जिंदादिली लोगों का दिल जीत रही है। दरअसल, उस दिन जब डा. मोनिका अस्पताल पहुंची थीं तो युवती ने उनसे गाना बजाने के लिए कहा था, जिसे उन्होंने मान लिया था।

चार दिन पहले मिला था आइसीयू बेड डा. मोनिका ने युवती को लेकर चार दिन पहले भी ट्वीट किया था। इसमें बताया था कि अब आइसीयू बेड मिल गया है और हालत स्थिर है। इस बहादुर लड़की के लिए सभी लोग प्रार्थना कीजिए। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!