Corona Vaccine : अमेरिकी शोध का दावा, कोरोना के भारत में मिले वेरिएंट पर भी असरदार हैं फाइजर-मॉडर्ना वैक्सीन

नई दिल्ली  : भारत में पहली बार पाए गए कोरोना वायरस के बी.1.617 और बी.1.618 वैरिएंट के खिलाफ फाइजर/बायोएनटेक और मॉडर्ना की वैक्सीन प्रभावी पाई गई है। सीएनएन ने शोधकर्ताओं के हवाले से यह जानकारी दी है। अभी इस शोध रिपोर्ट का प्रकाशन नहीं हुआ है। ऑनलाइन सर्वर

बीआइओआरएक्सआइवीडॉटओआरजी पर पोस्ट किए गए शोध पत्र के मुताबिक लैब में सेल कल्चर के जरिये यह पाया गया है कि दोनों कंपनियों की वैक्सीन से पैदा होने वाली एंटीबॉडी इन वैरिएंट के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रदान करती है। न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि लैब में प्रयोग के नतीजों से यह साफ हो गया है कि जिन लोगों ने ये टीके लगवाएं हैं वो इन दोनों वैरिएंट से सुरक्षित हो गए हैं। हालांकि, वास्तविक वैरिएंट से इन दोनों कंपनियों की वैक्सीन किस हद तक सुरक्षा प्रदान करती है, इसके बारे में पता लगाने के लिए अभी और शोध की जरूरत है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter