दुनियाभर में कोरोना की लहर तेज, एक हफ्ते में 12% बढ़े मरीज, भारत के 13 राज्यों में खतरे की घंटी

नई दिल्ली : कोरोना महामारी की दूसरी लहर में मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। कई दिनों के बाद पिछले 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा नए मामले पाए गए और इसके चलते सक्रिय मामलों में करीब साढ़े तीन हजार की वृद्धि दर्ज की हई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक वैसे तो कुल मिलाकर स्थिति कोई चिंताजनक नहीं है। परंतु, संक्रमण के मामलों में एक ठहराव सा आ गया है।

प्रतिदिन 30 से 40 हजार के बीच मामले मिल रहे हैं। इस लिहाज से यह स्थिति चिंताजनक है कि पहली लहर के अंत में भी इस साल जनवरी और फरवरी के बीच संक्रमण के मामलों में ठहराव आ गया था और उसके बाद अचानक मामले बढ़ने लगे थे।

फिलहाल दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर नियंत्रण में है। दैनिक संक्रमण दर पिछले 33 दिनों से तीन फीसद के नीचे बनी हुई है। मरीजों के उबरने की दर में भी सुधार हो रहा है और मृत्युदर भी लगभग स्थिर बनी हुई है। 

अब तक 42.78 करोड़ डोज लगाई गईं मंत्रालय ने कहा कि सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 42.78 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 42.67 लाख डोज लगाई गईं। इससे पहले मंत्रालय ने कहा था कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 2.98 करोड़ डोज बची हैं। केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 44.53 करोड़ डोज मुहैया कराई गई हैं और जल्द ही इन्हें 85.58 लाख डोज और उपलब्ध करा दी जाएंगी। 

देश में कोरोना की स्थिति कोरोना/वैक्सीन मीटर

भारत, उत्तर प्रदेश, लखनऊ 24 घंटे में नए मामले 39,097 कुल सक्रिय मामले 4,08,997 24 घंटे में टीकाकरण 42.67 लाख कुल टीकाकरण 42.78 करोड़ 

शनिवार सुबह आठ बजे तक कोरोना की स्थिति 

नए मामले 39,097 कुल मामले 3,13,32,159 सक्रिय मामले 4,08,977 मौतें (24 घंटे में) 546 कुल मौतें 4,20,016 ठीक होने की दर 97.35 फीसद मृत्यु दर 1.34 फीसद पाजिटिविटी दर 2.40 फीसद सा. पाजिटिविटी दर 2.22 फीसद जांचें (शुक्रवार) 16,31,266 कुल जांचें 45.45 करोड़

शनिवार शाम सात बजे तक किस राज्य में कितने टीके

मध्य प्रदेश 9.16 लाख उत्तर प्रदेश 5.23 लाख महाराष्ट्र 3.33 लाख बंगाल 3.26 लाख बिहार 3.02 लाख गुजरात 2.82 लाख झारखंड 1.34 लाख पंजाब 1.18 लाख जम्मू-कश्मीर 0.73 लाख दिल्ली 0.69 लाख राजस्थान 0.66 लाख हिमाचल 0.66 लाख हरियाणा 0.36 लाख छत्तीसगढ़ 0.35 लाख (कोविन प्लेटफार्म के आंकड़े) 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter