कोरोना: वैक्सीन फ्री होगी या लगेंगे पैसे? पीएम मोदी ने देशवासियों को दिया इस सवाल का यह जबाब
PM Modi in Varanasi ,PM Modi in Varanasi news,PM Modi Varanasi,PM Modi Varanasi news in hindi, PM Modi news in hindi

नईदिल्ली । 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाई जानी शुरू की जाएगी। सोमवार को पीएम मोदी ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने यह तस्वीर भी साफ कर दी कि कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगेगी या इसके पैसे चुकाने होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के पहले चरण में स्वास्थकर्मियों, सफाईकर्मचारियों, पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल, डिजास्टर मैनेजमेंट फोर्स के कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों में ऐसे लोगों की संख्या करीब तीन करोड़ है। पीएम मोदी ने बताया कि इन लोगों के वैक्सीनेशन का खर्चा केंद्र सरकार वहन करेगी।

पीएम मोदी ने दूसरे चरण में पचास वर्ष के ऊपर के सभी लोगों को और पचास साल से कम उम्र के बीमार लोगों को टीका लगाए जाने की बात कही है। संक्रमण का खतरा जिन लोगों को सबसे ज्यादा है, उन लोगों को दूसरे चरण में टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के लगभग सभी जिलों में ड्राई रन भी पूरे कर लिए गए हैं। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए वैक्सीनेशन की प्रक्रिया लगभग शुरू होने वाली है।

सर्टिफिकेट दिया जाएगा वैक्सीनेशन का

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि कोविड प्लेटफॉर्म पर कोरोना वैक्सीन प्रक्रिया की निगरानी होगी। पहली डोज के बाद ही लोगों को डिजिटल सर्टिफिकेट देना होगा, दूसरी डोज लगने के बाद फाइनल सर्टिफिकेट दिया जाएगा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि कोरोना का टीका लगने के बाद अगर किसी को कोई असहजता भी होती है तो इसके लिए भी इंतजाम किया गया है।

राज्यों से कहा अफवाहों पर लगाएं रोक

मुख्यमंत्रियों के संग बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश के दुश्मन और कुछ शरारती तत्व कोरोना वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाने की भी कोशिश करेंगे। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना है। उन्होंने कहाकि राज्यों को ऐसी अफवाह पर रोक लगाने के लिए सतर्क रहना होगा। बता दें कि देशभर में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। शुरुआती चरण में तीन करोड़ हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी। इसके बाद 50 साल से ऊपर के लोगों और गंभीर बीमारी से ग्रस्त 50 साल के कम लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter