महीने भर में आम लोगों के लिए खुल जाएगा प्रगति मैदान टनल, रोड कॉरिडोर – मनीष सिसोदिया
Manish Sisodia Arrested News in Hindi , Manish Sisodia Today News Hindi, Manish Sisodia CBI News in Hindi, Delhi Liquor Policy Case Explained in Hindi, Manish Sisodia CBI Raid News in Hindi , Manish Sisodia Arrested News in Hindi , manish sisodia,manish sisodia case,cbi manish sisodia case,aap manish sisodia case,manish sisodia cbi case,manish sisodia cbi,manish sisodia live,manish sisodia news,manish sisodia liquor case,manish sisodia cbi enquiry,manish sisodia latest,manish sisodia cbi raid,cbi raids manish sisodia,deputy cm manish sisodia,mainsh sisodiya vs cbi,manish sisodiya news today,manish sisodia latest news,cbi raid on manish sisodia,manish sisodia cbi summons

नई दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को प्रगति मैदान सुरंग एवं सड़क गलियारा परियोजना का स्थल निरीक्षण किया और कहा कि एक महीने में इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। सिसोदिया ने ट्विटर पर भैरों मार्ग एवं रिंग रोड पर प्रगति मैदान सुरंग एवं अंडरपास की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

उन्होंने लिखा, ‘‘ मैंने प्रगति मैदान, भैंरो मार्ग , मथुरा रोड एवं रिंग रोड के आसपास/नीचे सड़क एवं सुरंग के निर्माण की समीक्षा की। इस गलियारे से शीघ्र ही रिंग रोड और इंडिया गेट एवं उसके आसपास यातायात सुगम हो जाएगा। यह (निर्माण) कार्य करीब करीब पूरा हो गया है और वह एक महीने में (आमलोगों के वास्ते) खोले जाने के लिए तैयार हो जाएगा।’’

तस्वीरों में बड़े निर्माण कार्य तथा सुरंग एवं अंडरपास की दीवारों पर चित्रकारी का कार्य नजर आया।
सिसोदिया लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रभारी भी हैं। इस माह के प्रारंभ में उन्होंने इस परियोजना पर विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी एवं उन्हें निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि इसे मई में खोल दिया जाएगा।

इस परियोजना के तहत पीडब्ल्यूडी 777 करोड़ रूपये की लागत से 1.2 किलोमीटर लंबी सुरंग तथा छह अंडरपास का निर्माण कर रहा है। यह सुरंग पुराना किला रोड के पास भारतीय राष्ट्रीय खेलकूद परिसर (एनएससीआई) से प्रारंभ होगी तथा पुनर्विकसित प्रगति मैदान के नीचे से गुजरते हुए प्रगति मैदान बिजली केंद्र के पास रिंग रोड पर उसका समापन होगा। मार्च 2018 में इस सुरंग का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

Written & Source By: P.T.I

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter