पुदुच्चेरी की कांग्रेस सरकार पर संकट गहराया, एक और विधायक ने छोड़ी पार्टी, सियासत तेज हुई

पुदुच्चेरी । (Puducherry) में कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल छाने लगे हैं। बहुमत साबित करने से पहले ही एक और विधायक द्वारा पार्टी छोड़कर जाने से कांग्रेस के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। अप्रैल-मई माह में राज्य के विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले ही कांग्रेस की सरकार के सामने विश्वास मत साबित करने की चुनौती आ पड़ी है। फिलहाल संकट से घिरी कांग्रेस सरकार के पास विधायक संख्या बल से कम है।

कांग्रेस में यह संकट और गहरा तब हुआ जब फ्लोर टेस्ट से एक दिन पहले रविवार को एक और विधायक ने इस्तीफा देने का साथ पार्टी छोड़ दी। पुदुच्चेरी के कांग्रेस विधायक के लक्ष्मीनारायणन ने अपना त्यागपत्र विधानसभा के स्पीकर वीपी शिवाकोझुंडु को सौंपा है। इस त्यागपत्र के बाद कांग्रेस के लिए 22 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। पुदुच्चेरी में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के पहले कांग्रेस की नारायणसामी (V. Narayanasamy) की अगुवाई वाली सरकार को विश्वासमत का सामना करना होगा।

पुदुच्चेरी में वी. नारायण सामी की कांग्रेस सरकार को 22 फरवरी को बहुमत सिद्ध करना है। एलजी पद से किरण बेदी को हटाए जाने के बाद नई उप राज्‍यपाल टी सौंदर्यराजन ने इस बाबत निर्देश दिया है। पांच कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद सीएम नारायणसामी की सरकार अल्पमत में आ गई है।

हालांकि मुख्‍यमंत्री ने बहुमत साबित कर लेने का भरोसा जताया है। 30 सदस्‍यों वाली पुदुच्चेरी विधानसभा में कांग्रेस के 15 विधायक थे जबकि डीएमके (DMK) के तीन और एक निर्दलीय का समर्थन भी उसे हासिल था। हालांकि 5 कांग्रेस विधायकों (Congress MLA) के इस्‍तीफे के बाद स्थिति में बदलाव आया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस सरकार बहुमत के आंकड़े को जुटाने की स्थिति में नहीं है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter