सूरीनाम व गुयाना के राष्ट्रपति ने मेले में की खरीदारी, लोकनृत्य का लिया आनंद , संस्कृति मंत्री ठाकुर ने किया स्वागत

इंदौर : प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होने इंदौर आए गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली एवं सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और पनामा की विदेश मंत्री एच.ई. जनैना तेवाने मेंकोमो लालबाग में हृदय दृश्यम लोक कला उत्सव पहुँचे। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने अतिथियों का पारंपरिक आत्मीय स्वागत किया

अतिथि सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदेश की संस्कृति, शिल्पकला एवं साहित्य को जाना। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक  विवेक श्रोत्रिय एवं कौशल विभाग के डायरेक्टर  मनोज सिंह भी मौजूद रहे। 

इंदौर के लालबाग में 12 जनवरी तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक और सुरमयी प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। लालबाग पैलेस में ही पर्यटन विभाग द्वारा रिस्पॉन्सिबल मिशन में संस्कृति और वन विभाग और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सहयोग से 70 प्रदर्शनी लगाई जा रही हैं, जिनके द्वारा प्रदेश की संस्कृति, शिल्पकला, कला एवं साहित्य को प्रचारित किया जा रहा है।

आठ प्रदर्शनी में हस्तशिल्प कला का लाइव डेमो किया गया है, जिसमें आगंतुक माहेश्वरी साड़ी, गोंड पेंटिंग इत्यादि को लाइव बनते देख रहे हैं। स्थानीय व्यंजनों के लिए 15 प्रदर्शनी लगाई गई हैं, जिनमें प्रदेश के स्वादिष्ट व्यंजन चूल्हे की रोटी, बाजरे की रोटी, पातालकोट की रसोई इत्यादि का स्वाद आगंतुक ले रहे हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!