सायबर सेल ने खोज निकाले तीन लाख के गुमे हुए 20 मोबाइल, मोबाइल मिलने पर खुश नजर आए लोग

दतिया।  सायबर सैल पुलिस टीम ने दतिया शहर व आस-पास के थाना क्षेत्रांतर्गत गुम हुए 20 एंड्रॉयड मोबाइल खोजकर रिकवरी किए हैं। जिनकी कीमत 3 लाख रुपये बताई गई है। रिकवर किए गए मोबाइल में रेडमी नोट 7, रेडमी नोट 8, रेडमी, रियलमी, वीवो, ओप्पो, एमआई, माइक्रोमैक्स, सैमसंग, ऑनर आदि कंपनी व मॉडल के मोबाइल शामिल हैं। जिन्हें सायबर सैल पुलिस टीम ने एसपी अमन सिंह राठौर द्वारा गुम मोबाइल आवेदनों के निराकरण के संबंध में दिए गए निर्देशों के पालन में कार्रवाई करते हुए रिकवर किया है।

जिन आवेदकों के मोबाइल रिकवर हुए हैं उनमें राजेश सोनी राजघाट कॉलोनी दतिया, नीतु पाल चूनगर फाटक, राजकुमार पासी दिनारा रोड दतिया, मोनु कुशवाह, किशोरी शरण दतिया, शिवम ठाकुर, नाजिब अली सायनी मोहल्ला, अक्क्षेस श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता गहोई कालोनी दतिया, दीपक सारस, प्रफुल्ल लकड़ा हनुमान गढ़ी दतिया, राजेन्द्र सक्सेना पकौडिया महादेव दतिया, सुधीर गौतम हनुमान गढ़ी दतिया, प्रवीण सेन शिवगिर मार्ग दतिया, पवन लाल, राघवेन्द्र पुरानी जेल दतिया, श्रीकांत बडोखरी, राजेन्द्र, विश्वनाथ भांडेर, छत्रपाल सिंह यादव पुलिस लाइन दतिया शामिल हैं।

खोजे गए उक्त एंड्रायड मोबाइल पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड द्वारा मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल मिलने पर आवेदकों के चेहरे पर खुशी नजर आई। मोबाइल रिकवरी में उनि नरेन्द्र सिंह परिहार प्रभारी सायबर सेल, आरक्षक अनिल बगरैया, शुभम यादव, प्रवेन्द्र यादव, दीपेश भार्गव, अभिषेक जाट, रविन्द्र भदौरिया का योगदान रहा।

गौरतलब है कि विगत कुछ माह पूर्व शहर सहित ग्रामीण अंचल के लोगों के एंड्रायड मोबाइल गुम होने संबंधी शिकायतें पुलिस को दी गई थी। जिनके निराकरण के लिए साइबर सैल को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। साइबर सैल ने गुम हुए मोबाइलों के बारे में जानकारी जुटाई गई और उनकी लोकेशन ट्रेस कर ढूंढ निकाला गया। गुम हुए मोबाइल वापिस मिल जाने पर उनके मालिकों के चेहरे पर खुशी झलक उठी।

 

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter