दतिया। दतिया फिल्म महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन 31 जनवरी से 1 फरवरी तक किया जा रहा है। आयोजन के प्रथम दिन 31 जनवरी को गहोई वाटिका दतिया में फिल्मी हस्तियां महोत्सव में शामिल होकर फिल्म विधा में रुचि रखने वाले नए कलाकारों, गीतकार एवं संगीतकारों को प्रशिक्षण देंगे। दतिया फिल्म महोत्सव के आयोजक डा. बालकृष्ण कुशवाहा ने बताया कि दतिया फिल्म महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ गहोई वाटिका में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। जिसका उद्घाटन मेडिकल कालेज डीन डा. राजेश गौर करेंगे। विशेष अतिथि के रुप में डा. दिनेश गौतम, शांतनु अग्रवाल एवं देव श्रीवास्तव, रमाशंकर सिंह मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता इंजी. अवधेश सक्सेना करेंगे। इस अवसर पर कलाकार आदित्य एन शर्मा, भूपेंद्र विकल, परेश मसीह, आरती शर्मा, शरद सिंह, शालू गोस्वामी, देवदत्त बुधौलिया, चेतना अग्रवाल, आरिफ शहडोली, जीतेंद्र दीक्षित, आलोक त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह, डा. आरएन पटेल, नरेंद्र बहादुर सिंह, विवेक कोठारी, राजेश गर्ग, उमेद सिंह झा नव कलाकारों को अभिनय का प्रशिक्षण देंगे। गीतकारों के लिए गीत और फिल्म गीत लेखन में क्या अंतर है, इस विषय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
द्वितीय सत्र में गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा विशिष्ट पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए गणेश शंकर विद्यार्थी, श्यामाचरण खरे, भगवानदास पाठक, राकेश महंत, रमेश चंद्र मोर, मदन मोहन सक्सेना, हरिमोहन कुशवाहा के नाम का अवार्ड एवं अभिनय में जगदीप, विट्ठल भाई पटेल, जोगिंदर सिंह, एनए अंसारी, अल्लू पंडाल, रतन लाल कुशवाहा, सवा दतियावी आवार्ड एवं गीतकारों को विशिष्ट योगदान के लिए इंदीवर, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, जगदीश प्रसाद बिलगैंया, हरप्रसाद जलेश अवार्ड दिए जाएंगे।
संगीत में विशेष योगदान के लिए दौलत सिंह बुंदेला, महेश मिश्र मधुकर, धुन्नु उस्ताद, मेहंदी हुसैन, सीताराम भट्ट, द्वारिका प्रसाद कुशवाहा के नाम से अवार्ड वितरण किए जाएंगे। द्वितीय दिवस 1 फरवरी को दतिया दर्शन की कड़ी में दतिया के आसपास प्राकृतिक सौंदर्य झील, तालाब, झरने, मंदिर, पहाड़ियों का अवलोकन कर फिल्म शूटिंग के लिए लोकेशन का चयन किया जाएगा।

