दतिया.अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत पुलिस अधीक्षक दतिया अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एसडीओपी बड़ौनी उपेन्द्र कुमार दीक्षित के नेतृत्व में, थाना प्रभारी कोतवाली रत्नेश यादव व थाना प्रभारी बड़ौनी रविन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी सिनावल भूमिका दुबे की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को लाला के ताल करवला के पीछे निर्माणाधीन मकान में चल रही अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 9 ड़्म ओ.पी. व 11 पेटी देशी शराब पैंकिग सामग्री जप्त करने के साथ ही परिवहन वाहनों सहित 8 आरोपित को गिरप्तार किया है।
पुलिस ने कोतवाली थाने में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अवैध शराब व शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी, जिसे मय आरोपित व सामान के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से संदिग्ध मकान की घेराबंदी की। इस दौरान कुछ लोग मकान के अंदर थे, ये पाँच लोग छिपने का प्रयास करते समय पकड़ लिए गए। इनसेे पूंछताछ करने तथा कमरे की तलाशी लेने पर 200 लीटर की क्षमता वाले 6 नीले ड्रम, 100 लीटर की क्षमता वाले 3 ड्रम मिले। ड्रमों एल्कोहल भरा हुआ था। इसके साथ ही 11 पेटी प्लेन सफेद देशी मदिरा, 2 पेटी देशी मसाला प्रत्येक में 48 क्वार्टर, 04 प्लास्टिक के बड़े बोरो में विना स्टीकर के प्लास्टिक के खाली क्वार्टर, क्वार्टर मे लगने वाले नीले रंग के स्टीकर, सफेद व पीले रंग के दो बंडल, एक प्लास्टिक के बोरे में क्वार्टर के ढक्कन, सील करने की लोहे की मशीन, 2 हॉल मार्क के रोल, 4 स्टांप मुद्रा व एक सील पैड मौके पर आरोपितो से जप्त की गई।
आरोपित मनोज कुशवाहा पुत्र स्व. जानकीराम (30) निवाली ईदगाह मौहल्ला, विशाल रजक पुत्र सुरेश उम्र (20) निवासी आनंद टॉकिज के पास, मोहर सिंह कुशवाह पुत्र धंसू (43) ईदगाह मौहल्ला, अजय कुशवाह पुत्र श्रीराम (19) ईदगाह मौहल्ला, अमन राय पुत्र शशिराम राय (28) निवासी ग्राम राजापुर, को शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित करते हुए गिरफ्तार किया गया। पूंछताछ पर मनोज कुशवाह ने फैक्ट्री संचालक होना स्वीकार किया। विशाल, मोहर सिंह, अजय कुशवाह द्वारा मजदूर व अमन राय ने डिलीवरी करने का काम करना स्वीकार किया। मौके पर आबकारी उनि अनिरूद्ध खानवेलकर से तश्दीक कराने क् बाद केस दर्ज किया गया। आरोपितो के बिरुद्ध धारा 420, 467, 468 ताहि 34(2), 49(ए) आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान मकान के वाजू में खड़ा 4 पहिया वाहन पिकअप सफेद MP32 G 0476, मारुती MP07 M 0677, बिना नंबर की एक अन्य मारुती कार, 02 बाइक, तथा एक हीरो स्प्लेंडर बाइक बिना नंबंर परिवहन के साधन होने पर की जप्त की गई।
कार्रवाई में जांच के दौरान टेकनपुर से राजेन्द्र उर्फ बबलू कंजर को 40 लीटर ओपी सहित तथा विष्णु राय व मदन उर्फ टिंकू राय को बहोड़ापुर ग्वालियर से पेकिंग मटेरियल व एसेंट गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार थाना कोतवाली, श्रद्धा राजा चौहान, आरक्षक भगवती, शिवकुमार, रविन्द्र, महेन्द्र, पुष्पेंद्र, रामसेवक, धर्मेंद्र, योगेंद्र, राजीव, मिथुन, हेमंत, उदयभान, रविन्द्र, देवेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

