बिहार की बैंक से दतिया के चोरों ने उड़ाए 17 लाख : प्रकाशनगर के मोगिया जाति के युवकों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम, नगदी हुई बरामद

Datia news : दतिया। बिहार की बैंक से 17 लाख से अधिक की नगदी चोरी कर भागे युवक दतिया के निकले। उक्त युवकों की पहचान कर लिए जाने के बाद बिहार पुलिस टीम दतिया पहुंची। जहां चोर प्रकाशनगर के युवक निकले।

जिन्हें पकड़ने के लिए दतिया पुलिस के साथ बिहार पुलिस टीम ने मिलकर दबिश दी। जिसके बाद पकड़े गए चोरों से आठ लाख की नगदी भी बरामद हुई।

अभी भी मामले के तीन आरोपित फरार बताए जाते हैं। आरोपितों के पास से चोरी की गई नगदी आठ लाख 50 हजार रुपये बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक गत 20 सितंबर को अरवल (बिहार) जिले के करपी थाना क्षेत्र स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में बड़ी चोरी की घटना घटित हुई थी।

तीन युवक, जो बैंक परिसर के आसपास लगभग एक घंटे से घूम रहे थे। उन्होंने बैंक के कैशियर के सर्वर डाउन होने के बाद वहां से जाते ही काउंटर के पीछे से 17 लाख 66 हजार 840 रुपये की नगदी से भरी थैली चोरी कर ली और वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद बिहार पुलिस ने बैंक सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों से उक्त आरोपितों के बारे में पड़ताल पूरी की। जिसमें चोरों का दतिया निवासी होने का पता लगा। जिसके बाद बिहार पुलिस उन्हें पकड़ने दतिया पहुंची।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने एक विशेष टीम गठित की और चोरों की धरपकड़ में लगाया। बिहार और दतिया पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई के बाद आरोपित समीर पारदी, अवित्य मोगिया उर्फ बंटा मोगिया, अभिषेक मोगिया निवासीगण प्रकाशनगर, दतिया को गिरफ्तार कर बिहार पुलिस के सुपुर्द किया गया।

रिमांड पर ले गई पुलिस : पकड़े गए दतिया के युवकों को मामले की पूछताछ को लेकर बिहार पुलिस रिमांड पर साथ ले गई है। उक्त युवकों से उनके अन्य साथियों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटाएगी।

ताकि फरार तीन अन्य आरोपितों के सही ठिकानों के साथ उनकी गिरफ्तारी की जा सके। बताया जाता है जो आरोपित फरार हैं वह भी दतिया के ही हैं।

यह गिरोह बिहार आदि क्षेत्र में रेकी कर वहां बड़ी चोरियां कर दतिया भाग आता था। इस बार बैंक में चोरी किए जाने के कारण इनकी पहचान हो गई।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!