शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दतिया बढ़ेगा आगे, 7 करोड़ 59 लाख की लागत से बनेगा लॉ कालेज, गृहमंत्री ने किया भूमिपूजन

Datia News : दतिया। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के मामले में दतिया हब के रूप में विकसित हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में लॉ कालेज भवन के रूप में जिले को एक नई सौगात मिलेगी। जिससे विधि के छात्र-छात्राओं को शिक्षा का एक आधुनिक एवं बेहतर वातावरण प्राप्त होगा। यह बात गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में 7 करोड़ 59 लाख की लागत से निर्मित होने वाले शासकीय विधि महाविद्यालय के नवीन भवन का दतिया में भूमिपूजन के दौरान कही।

गृहमंत्री डा. मिश्रा ने भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहाकि शिक्षा के क्षेत्र में जिले में अन्य रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम एवं आधुनिक शिक्षा की सुवधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। जिससे जिले की अर्थव्यवस्था भी बढ़ेगी।

गृहमंत्री ने कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए सभी लोग मास्क लगाएं तथा अन्य लोगों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें।

गृहमंत्री ने कहा टीका लगवाने से वंचित रहे लोग कोरोना का टीका अवश्य लगवाकर अपने जीवन को सुरक्षित करें। उन्होंने कहा कि जिले में मेडीकल आक्सीजन, रेमडेसीवर इंजेक्शन, एसएनसीयू, आईसीयू, वेंटीलेटर की जिला चिकित्सालय में समुचित व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम के आरंभ में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया के प्राचार्य डीआर राहुल ने स्वागत भाषण देते हुए कहाकि दतिया महाविद्यालय अब बी ग्रेड के स्थान पर ए ग्रेड़ पर आ गया है।

कार्यक्रम में पंकज मिश्रा, रामसहाय छिरौलिया, पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, डा.आशाराम अहिरवार, डा.रतन सूर्यवंशी, राहत अली जैदी, डीपी सिजरिया, मीनाक्षी कटारे, विपिन गोस्वामी, गिन्नी राजा परमार, सतीश यादव, जीतू कमरिया, किरण वाला,

डा.आशुतोष राय, अतुल भूरे चौधरी, प्रशांत ढेंगुला, विक्रम बुंदेला, योगेश सक्सेना, रामबहादुर सिंह गुर्जर, परशुराम अहिरवार, किरण गुप्ता, नीतू विश्वकर्मा, लक्ष्मी अहिरवार, कुमकुम रावत, जगदीश रावत, पंचम अहिरवार, वीपी अहिरवार आदि उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!