देश के पटल पर दतिया का नाम हुआ रोशन, नशामुक्ति अभियान में प्रथम आने पर चंडीगढ़ में मिला सम्मान

Datia News : दतिया। नशा मुक्त भारत अभियान में दतिया जिले के पूरे देश में अव्वल रहने एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए शनविार 30 जुलाई को चंडीगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर संजय कुमार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव को शील्ड व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिका मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार के दौरान केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र खटीक, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मोहनलाल खट्टर सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न जिलों से आए अधिकारीगण उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्तर पर दतिया जिले को दूसरी बार सम्मान मिला है। इससे पहले अप्रैल माह में कुपोषण अभियान में सराहनीय कार्य के लिए पीएम मोदी ने दतिया कलेक्टर को सम्मानित किया था।

नशा मुक्त भारत अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त कर दतिया जिले ने देश के पटल पर अपना नाम गौरवांवित किया है। नशा मुक्ति के क्षेत्र में जिले में किए गए उल्लेखनीय कार्यो के लिए कलेक्टर संजय कुमार को शनिवार 30 जुलाई को चंडीगढ़ में सम्मानित किया गया।

Banner Ad

उल्लेखनीय है कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दतिया जिले में कलेक्टर के नेतृत्व में विभिन्न स्तरों पर संचालित गतिविधियों को सराहा गया है। नशा मुक्ति के क्षेत्र में किए गए बेहतर कार्यो के लिए दतिया जिला देश में प्रथम स्थान पर चयनित हुआ। पिछले दो वर्षों में नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही थी।

सम्मान ग्रहण करने के दौरान कलेक्टर संजय कुमार के साथ कमलेश कुमार भार्गव सीईओ जिला पंचायत, धनंजय मिश्रा एसीईओ जिला पंचायत, नरेंद्र दुबे जिला समग्र संयोजक, श्रीनाथ पटेरिया स्टेनो कलेक्टर दतिया, कपिल सेन, अखिलेश साहू आदि उपस्थित रहे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter