दतिया व्यापार मेले में दिखी रंगत, सैलानियों का पहुंचना शुरू, इस बार नजर आएंगे खास झूले और दुकानें

दतिया । बम बम महादेव के पास पार्क के पीछे दतिया में दो साल बाद फिर से लगे दतिया व्यापार मेले के दूसरे दिन रविवार को सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान बच्चों में झूलाें का आनंद लिया वहीं बड़ों ने भी मेले की रौनक को निहारा। मेले का शुभारंभ गत दिवस गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने किया था। मेले की शुरूआत में ही पहला रविवार होने से मेले में उत्सवी माहौल दिखाई दिया। जल्दी ही मेले में रंगत आने लगेगी। यहां कई प्रकार के झूले व व साजो सामान की दुकानें सज गई है। मेला एक माह तक चलेगा।

व्यापार मेले के समन्वयक आरएन वर्मा ने बताया कि मेले में इस बार खास दुकानें लगाई गई है। इनमें से खुर्जा की क्राकरी, खुर्दनगर की ज्वैलरी, एंटीक व हैंड मेड ज्वेलरी की दुकानें खास हैं। इसके अलावा मेरठ की खादी और उप्र के कारपेट तथा फर्मीचर की कई दुकानें बाहर से आकर व्यापारियों ने यहां पर लगाई है। मनोरंजन के लिए जो झूले लगाए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से ब्रेक डांस झूला, कोलंबस नाव, चांद-तारा झूला और ज्वाइंट व्हील नामक झूले लगाए गए हैं, जो बच्चों के आकर्षण का केंद्र बनने लगे है। इसके अलावा मेले में कई खानपान की दुकानें भी लगाई गई हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन का स्वाद मेले में आने वाले लोगों ने लेना शुरू कर दिया है।

नगर पालिका परिषद् दतिया ने मेले में आने वाले लोगों के लिए लगभग सभी तैयारियां जैसे पेयजल व्यवव्यस्था, पहुंच मार्ग सहित अन्य सभी सुविधाएं मुहैया करा दी है। नगर पालिका सीएमओ एके दुबे ने बताया कि पिछले साल मेला नहीं लगाया जा सका था, लेकिन इस साल बच्चों एवं महिलाओं के मनोरंजन एवं खरीदारी के लिए मेला लगाया गया है।

मेले की अनुमति प्रशासन द्वारा दे दी गई है। इस बार भी मेले में झूले खेल, खिलौने सहित चाट पकोड़े की दुकानें शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के लोगो के मनोरंजन के लिए लगाई गई है। मेला लगभग एक महीने का रहेगा। यहां कई दुकानदार अन्य शहरों से भी आए है, जिन्होंने कई अलग-अलग तरह की दुकानें लगाई है। दतिया व्यापार मेले की शुरुआत दतिया विधायक एवं मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा के प्रयासों से वर्ष 2014 में हुई थी।

पहले रविवार मेले में दिखे सैलानी

इस मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी लोग आने लगे है। मेले की शुरूआत के साथ पहला रविवार आने से अचानक ही मेले की रौनक बढ़ गई और उत्सवी माहौल बन गया है। इसके अलावा व्यापार के उद्देश्य से यहां पर बाहर से भी व्यापारी दुकानें लगाने पहुंच रहे है। मेले में लगभग सभी दुकानें भी आबंटित की जा चुकी है। कुछ दुकानों पर इस बार मेले में अच्छा व्यवसाय होने का अनुमान है। मेले के लिए अनेक सुविधाएं नगर पालिका दतिया ने जुटाई है। फायर ब्रिगेड और पेयजल की विशेष व्यवस्था नगर पालिका ने की है। साथ में मेले तक पहुंचने वाले मार्ग को भी ठीक किया गया है

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter